कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण
Junaid Khan - शहडोल। 15 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया।
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने शासकीय सेवकों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों, राष्ट्रभक्तों और वीर शहीदों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया है। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के त्याग, साहस, संघर्ष और देशभक्ति का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ। यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग करता है। स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। हम सभी संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ देश और प्रदेश की प्रगति में अपना श्रेष्ठ योगदान दें। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा, जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शान्डिल्य, प्रेरणा सिंह, श्रीमती ललिता कोल ने प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती निमिषा पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
