स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर ने माध्यमिक शाला एंताझर में किया स्वरूचि भोज

स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर ने माध्यमिक शाला एंताझर में किया स्वरूचि भोज 


Junaid Khan - शहडोल। 15 अगस्त 2026- स्वतंत्रता दिवस के अवसर स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने माध्यमिक शाला एंेताझर में आयोजित स्वरूचि भोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ स्वरूचि भोज किया। विद्यालय में अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने विद्यालय का अवलोकन किया।

स्वरूचि भोज में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा,एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री उमेश धुर्वे, जिली शिक्षा अधिकारी श्री अमित चौधरी, सहायक आयुक्त श्री आनन्द राय सिन्हा, डीपीसी श्री अमर नाथ सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, ग्राम पंचायत सरपंच सुभाष द्विवेदी, सुशील मिश्रा, सहित गणमान्य नागरिक, स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post