मानसिक रूप से कमजोर गुमसुदा व्यक्ति को पुलिस व्दारा दस्तयाब कर किया गया परिजनों को सुपुर्द

मानसिक रूप से कमजोर गुमसुदा व्यक्ति को पुलिस व्दारा दस्तयाब कर किया गया परिजनों को सुपुर्द


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 13/08/2026 को फरियादिया बसंती बाई पति स्व० नंदन सिंह गोंड़ नि० डोंगरिया टोला अमलाई थाना चचाई कि रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसका एक लड़का जो मानसिक रूप से कमजोर है दलप्रताप सिंह गोंड़ उम्र 29 वर्ष का बिना बताये कहीं चला गया है आसपास मोहल्ले में एवं नात रिश्तेदारियों में पता तलाश किये लड़के का कहीं कोई पता नहीं चला है, शंका होने पर कि इसके लड़के का कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया होगा। रिपोर्ट पर अपराध धारा 140(3) बी.एन.एस. काअज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना पतासाजी के दिनांक 17/08/26 को उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम भेजकर धनपुरी/अमलाई से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों माता को सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर (I.P.S.) श्री विक्रांत मुराब के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम, एसडीओपी नवीन कुमार तिवारी के कुशल मार्ग दर्शन में थाना चचाई थाना प्रभारी निरीक्षक फूलवती, सउनि० प्यारे लाल सिंह, महिला आर० ऊषा सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Previous Post Next Post