नाबालिग बालिका को कटनी से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 22.06.2026 को फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 21.06.2026 की रात्रि घर से गायब है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना ब्यौहारी में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा अपहृता की पतासाजी शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 17.08.2026 को अपहृता को कटनी से सकुशल दस्तयाब किया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान अपहृता के दस्तयाब होने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज कराए गए। पीड़िता के कथनों के आधार पर मामले में आरोपी राजेश कोल (पिता राजू कोल, निवासी पुरैना, जिला कटनी) के विरुद्ध प्रकरण में धारा 96, 65(1), 64(2) (एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ाई गई। थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी राजेश कोल पिता राजू कोल निवासी पुरैना जिला कटनी को दिनांक 18.08.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना निरी. जियाउल हक थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, प्र.आर नरेन्द्र उपाध्याय, आर. सुजीत सिंह, आर गंगा सागर गुप्ता महिला, आर अंजली लोधी एव महिला आर सुरभि उर्मलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
