चोरी के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार,चोरी गया माल बरामद

चोरी के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार,चोरी गया माल बरामद 


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल मशरूका बरामद किया गया। दिनांक 30.05.2026 को फरियादिया राधा तिवारी निवासी वार्ड क्रमांक 11 जयसिंहनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने घर से बाहर गई थी। वापस आने पर घर के अंदर का दरवाजा टूटा मिला तथा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अनाज चोरी होना पाया गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण में अज्ञात आरोपियो की तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदेहियों की पतासाजी कर आरोपी 1. पूंतू बाई कोल पति इंद्रपाल कोल, उम्र 47 वर्ष एवं 2. सतेंद्र कुमार मिश्रा पिता जगदंबा प्रसाद मिश्रा, उम्र 46 वर्ष, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 11 देवरा रोड जयसिंहनगर को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अनाज सहित कुल मशरूका कीमती लगभग ₹40,000/- बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही निरीक्षक अजय कुमार थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि. अनिल गौतम प्रमोद अहिरवार, प्रआर. बांके सिंह, आरक्षक पहलाद सिंह, महिला आरक्षक खुशबू लोधी, आरक्षक नीरज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post