अवैध भंडारण रेत का किया गया विनिष्टिकरण
Junaid Khan - शहडोल। 30 अगस्तव 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में तथा खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य के मार्गदर्शन मे आज खनिज विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से तहसील ब्योहारी अंतर्गत ग्राम बोड्डीहा मे गौशाला के पास 150 घन मीटर(लगभग 50 ट्रेक्टर ट्राली ) खनिज रेत का शासकीय भूमि में अवैध भंडारण पाए जाने पर जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी मिलाकर विनिष्टिकरण किया गया। इसके अतिरिक्त, उक्त क्षेत्र में खनिज परिवहन मार्ग मे गड्ढा खुदवाकर उसे अवरुद्ध किया गया। विभाग द्वारा ब्योहारी तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों पर खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवम भण्डारण की सतत रूप से जांच की जा रही है।
Tags
SHAHDOL
