जिला युवा कांग्रेस शहडोल द्वारा आयोजित,राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम,पुणे का सीधा प्रसारण,छात्रों की गूंज

जिला युवा कांग्रेस शहडोल द्वारा आयोजित,राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम,पुणे का सीधा प्रसारण,छात्रों की गूंज



Junaid Khan - शहडोल। जिला युवा कांग्रेस शहडोल के द्वारा दिनांक 22/08/2026 को होटल अमन पैलेस , शहडोल में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन कर पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया गया। संवाद के दौरान राहुल गांधी पुणे का वीडियो प्रदर्शित कर शिक्षा व्यवस्था को भविष्य के अनुरूप अधिक सशक्त, समावेशी और सार्थक बनाने की उनकी सोच एवं प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसे उपस्थित छात्रों ने गंभीरता से सुना और समझा।

इस अवसर पर युवाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मरावी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, युवा कॉंग्रेस जिला महासचिव शेख आबिद, शेख साजिल ,सोनू चौबे ,श्री नमो गर्ग, सुहैल आलम ,उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post