विवेक पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब विराट ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

विवेक पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब विराट ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस 


Junaid Khan - शहडोल। मेधावी छात्र सम्मानितशहडोल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब विराट शहडोल द्वारा विवेक पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन बेहद हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर भारत माता के जयकारों से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल के संरक्षक रोटेरियन गोपाल निगम, प्रिंसिपल श्रीमती अनीता निगम और समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी रोटेरियन साथियों का आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग व देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन और उनकी असाधारण प्रतिभा को सराहते हुए उन्हें क्लब की ओर से विशेष उपहार भेंट किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बच्चों को पौधे वितरित कर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।इस गरिमामयी समारोह में रोटरी क्लब विराट के प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव, सचिव डॉ. कपिल मिश्रा, कोषाध्यक्ष शाहिद खान सहित प्रमुख रोटेरियन साथी श्री दीपक गौतम, श्री संजय रोहरा, श्री सी.एम. मेंहानी, श्रीकांत शर्मा, साईं शेखर, नितिन गुप्ता, अरुण शुक्ला, बी.के. गुप्ता और श्री लखन बुचवानी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का यह महापर्व हमें देशभक्ति, आपसी एकता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है।

Previous Post Next Post