अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने किया ध्वजारोहण

विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता गण ध्वजारोहण में हुए शामिल आन बान शान से लहराया तिरंगा



Junaid Khan - शहडोल। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कमला नगर स्थित संभागीय मुख्यालय ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में संभागीय मुख्यालय शहडोल की प्रथम महिला भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा द्वारा भाजपा कार्यालय ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयसिंहनगर क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह उपस्थिति रही साथ ही ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए सामूहिक राष्ट्रीयगान गया गया भारत माता की जय के उद्घोष के साथ छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया। 

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान, एकता और राष्ट्रप्रेम की पहचान हैआयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। हाथों में लहराता तिरंगा, चारों ओर गूंजते “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष तथा जन-जन में उमड़ता राष्ट्रप्रेम—यह दृश्य अपने आप में अद्भुत और गौरवपूर्ण था।हमारा तिरंगा हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। हम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन तिरंगे के नीचे हमारी पहचान एक है—हम भारतीय हैं। पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती चपरा ने कहा कि आइए, इस तिरंगा यात्रा की भावना को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाएं तथा भारत की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री अमित मिश्रा सौरभ गोले, रवींद्र वर्मा,विनय केवट, अंकुश शर्मा श्रीकृष्ण गुप्ता, अमित बजाज आदित्य चपरा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर उदानियां, योगेंद्र चतुर्वेदी, सुदीप शुक्ला, सुभाष सोनी, राकेश कनौजिया, पिंकू शुक्ला, मृदुल मिश्रा संतोष रावत, अभिषेक चौकसे, ओम जायसवाल, राकेश सैनी, विपिन तिवारी, आलेख श्रीवास्तव, सोनू जायसवाल, प्रवीण नामदेव, शोभित वर्मा, नागेंद्र गोले सचिन गुप्ता, कुक्कू सोनी,अरुण पटेल,रविंद्र सिंह, अमित तिवारी संदीप जुझतिया, रजन रजक, त्रिभुवन गोस्वामी, राहुल द्विवेदी, बाबू खान,रियाज खान, आयुष पांडे,नीलम चतुर्वेदी, सत्यभामा गुप्ता, सविता अवस्थी,पुष्पा द्विवेदी, सरिता शर्मा,रेखा त्रिपाठी,बेला राठौर,नीलम पटेल, संचिता सरवटे, रचना श्रीवास्तव, संगीता निगम, निभा गुप्ता, शिप्रा मजूमदार,रूपा चतुर्वेदी,लक्ष्मी साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता का प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर रैली

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने किसान मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया यह यात्रा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के लल्लू सिंह चौक, बुढार चौक, न्यू गांधी चौक, चौपाटी, राजेंद्र टॉकीज चौक होते हुए जयस्तंभ चौक से नगर का भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा का समापन किया गया तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर रैली में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post