भाजपा ने कैंडल मार्च कर किया विरोध राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

भाजपा ने कैंडल मार्च कर किया विरोध राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान


Junaid Khan - शहडोल। भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा कैंडल मार्च निकालकर किया गया विरोध प्रदर्शन स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का किया गया अपमान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रगौरव ‘वंदे मातरम्’ का जानबूझकर अनादर करना घोर निंदनीय है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के नेतृत्व में समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं व आम जनमानस ने शहडोल नगर के जय स्तंभ चौक में एकत्रित होकर विशाल केंडल मार्च निकाल कर वंदे मातरम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया एवं कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस पार्टी के नेताओं सोनिया गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक श्रीमती मनीषा सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, अमरकंटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेंद्र भारती, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता राकेश सोनी महामंत्री अमित मिश्रा सौरभ गोले रवींद्र वर्मा विनय केवट, श्रीकृष्ण गुप्ता, अमित बजाज राजेश्वर उदानियां, प्रियम त्रिपाठी, राकेश कनौजिया, चंद्रेश द्विवेदी ,दिनेश दीक्षित, सुरेश चतुर्वेदी ,नरेंद्र तिवारी, नितिन सिंह राणा, आदिशक्ति सिंह अंकुश शर्मा, अभिषेक चौकसे, लोकेश तिवारी, नंदू शर्मा, दीपेश तिवारी, आलेख श्रीवास्तव, आदित्य चपरा अंकित शरफ, नागेंद्र गोले, रियाज खान राहत सिद्दीकी आयुष पांडे नीलम चतुर्वेदी, उर्मिला कटारे, पुष्पा द्विवेदी ,निभा गुप्ता ,कल्याणी वाजपेई, संगीता निगम, संचित सरवटे, कल्पना सोनी, रेखा त्रिपाठी ,सावित्री सेन, निशा गौतम, रामा पदम, रचना श्रीवास्तव, शिप्रा मजूमदार, शिप्रा , सविता अवस्थी,सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता का प्रमुख रूप से विरोध प्रदर्शन में उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन के पश्चात सामूहिक वंदे मातरम गन का गायन समस्त कार्यकर्ताओं ने किया।

Previous Post Next Post