चोरी के 03 प्रकरणों में 01 आरोपिया सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मशरूका बरामद
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में ब्यौहारी एवं गोहपारू पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के 03 प्रकरणों का खुलासा कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 01. थाना ब्यौहारी - सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी का खुलासाः दिनांक 11.08.2026 को फरियादिया मुन्नी सिंह गोंड निवासी मऊ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह घर में ताला लगाकर खेत गई थी। वापस लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला तथा पेटी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी ₹2,100, कुल मशरूका लगभग ₹82,100 चोरी होना पाया गया। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान विवेचना के आधार पर संदेहिया पुष्पलता सिंह गोंड उम्र 21 वर्ष निवासी अल्हरा, थाना पपौंध को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरण्डम के आधार पर आरोपिया के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद कर जप्त की गई। आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया। 02. थाना ब्यौहारी - चोरी गई मोटरसाइकिल बरामदः दिनांक 13.06.2026 को फरियादी संदीप पटेल निवासी आखेटपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.06.2026 की रात्रि उसकी काले रंग की हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही अमन साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी बरहा टोला, ब्यौहारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार करने पर उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 03.थाना गोहपारू - चोरी के प्रकरण में 04 आरोपी गिरफ्तारः दिनांक 22/23 जून 2026 की रात्रि ग्राम देवरी नं. 02 में फरियादी पटवारा सिंह के घर से अज्ञात आरोपियों द्वारा तीन लड़ी करधन, नगदी ₹70,000 एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ एवं पतासाजी के आधार पर अर्जुन सिंह उम्र 21 वर्ष, सुविन्द्र केवट उम्र 22 वर्ष, विक्रम सिंह उम्र 19 वर्ष एवं महेन्द्र सिंह उम्र 20 वर्ष, सभी निवासी ग्राम पैलवाह, थाना गोहपारू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मशरूका में से ₹8,000 नगद बरामद कर जप्त किए गए। शेष मशरूका एवं अन्य तथ्यों के संबंध में विवेचना जारी है। सराहनीय भूमिका - उक्त तीनों प्रकरणों में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी ब्यौहारी श्री ऋषभछारी के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक एवं थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक राजकुमार मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक दलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक दशरथ सिंह, आरक्षक गंगा सागर गुप्ता, अजीत यादव, संजय बैगा एवं विवेक सूर्या की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
