एस डी एम ने पटवारी आशीष सोनकर को किया निलंबित

एस डी एम ने पटवारी आशीष सोनकर को किया निलंबित


Junaid Khan - शहडोल। 26 अगस्त 2026 श्री आशीष सोनकर तत्कालीन पटवारी हल्का चांपा वर्तमान पटवारी हल्का पतखई / बमुरा व्दारा पटवारी हल्का चांपा में पदस्थ रहने के दौरान जमीन संबंधी काम कराने एवं जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के एवज में श्री आशीष सोनकर पटवारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने 15 हजार रूपये नकद प्राप्त करना, तथा अश्लील हरकत के कारण शिकायतकर्ता व्दारा कलेक्टर महोदय शहडोल के समक्ष की गई शिकायत पर इस कार्यालय के पत्र क्रमांक 940 दिनांक 24.8.2026 को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव चाहा गया, किन्तु उनके व्दारा जबाव प्रस्तुत न करने पर यह प्रतीत होता है कि शिकायतकर्ता व्दारा की गई शिकायत की पुष्टि होती है। पटवारी व्दारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचरिता स्पष्ट परिलच्छित होती है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग द्वारा मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत श्री आशीष सोनकर, पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, और निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय तहसील सोहागपुर निर्धारित किया जाता है तथा जीवन निर्वाह भत्ते की नियमानुसार पात्रता होगी।

Previous Post Next Post