हत्या के प्रयास के प्रकरण में सभी 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के प्रकरण में सभी 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। जिला शहडोल के थाना अमलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 277/2026 में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास एवं मारपीट के गंभीर मामले में फरार तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 14/09/2026 को राजा चिकन सेंटर के सामने, आलमगंज चीफ हाउस अमलाई में फरियादी मोहम्मद आशिक (उम्र 40 वर्ष) के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना घटित हुई थी। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा फरियादी पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1), 351(3), और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी 1. अरसद अंसारी 2. भक्ती कोल 3. योगेन्द्र उर्फ छोटू को गिरफतार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में विवेचना अधिकारी कार्यवाहक उप-निरीक्षक श्याम सिंह व अमलाई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

Previous Post Next Post