अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत जप्त

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर जयसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत जप्त 


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जयसिंहनगर पुलिस द्वारा दिनांक 14.09.2026 को ग्राम टेटका-बिल्हाडण्डी हार में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई। जयसिंहनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई। मौके पर दो व्यक्ति नाला से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड करते पाए गए। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। कुछ दूरी पर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रैक्टर में सवार व्यक्ति अभिनव मिश्रा उर्फ सत्यम मिश्रा पिता सूर्य प्रकाश मिश्रा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम टेटका, थाना जयसिंहनगर को पुलिस द्वारा पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी राहुल केवट पिता सुखलाल केवट निवासी ग्राम टेटका के साथ मिलकर नाला से रेत का अवैध उत्खनन कर बिक्री हेतु ले जाना बताया गया। मौके पर रेत के उत्खनन एवं परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं की गई। पुलिस द्वारा मौके से बिना नंबर पावर ट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर रेत से भरी ट्रॉली में लगभग 02 घन मीटर रेत, कुल कीमत लगभग ₹6,83,000/- जप्त कर पुलिस कब्जे में ली गई। आरोपीगण के विरुद्ध धारा 303 (2), 317(5), 3(5) बीएनएस एवं धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी अभिनव मिश्रा उर्फ सत्यम को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील किया गया है, जबकि फरार आरोपी राहुल केवट की तलाश की जा रही है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय कुमार थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, उपनिरीक्षक राकेश बागरी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार,आरक्षक ऋषिकांत मिश्रा, महिला आरक्षक खुशबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post