09 संभागों की टीमों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर दिया खेल भावना का परिचय

राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी अनुष्का करांगले ने किया मार्चपास्ट का नेतृत्व 

खिलाड़ियों ने ली अनुशासन, एकता एवं खेल भावना की शपथ 


Junaid Khan - शहडोल। 16 सितम्बर 2026- 70वीं राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक एवं बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल मैदान शहडोल में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में भाग ले रही 09 संभागों की टीमों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्चपास्ट का नेतृत्व शहडोल की राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी अनुष्का करांगले ने किया। शहडोल की राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुष्का करांगले ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अनुशासन, एकता एवं खेल भावना की शपथ दिलाई। खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच शहडोल एवं रीवा संभाग के बीच खेला गया। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह एवं अन्य अतिथियों ने दोनों संभागों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सोहागपुर श्रीमती हीरावती कोल, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, श्री संतोष लोहानी, श्री सौरभ गोले, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री उमेश धुर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अतुल चौधरी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा, डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह, गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्य श्रीमती लीना रोज मैरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार, खिलाड़ी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post