1000 दिवस से अधिक समय तक सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों से संबंधित अधिकारियों का किया जाएगा वेतन बंद-कलेक्टर

निम्नगुणवत्ता से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बंद करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही


Junaid Khan - शहडोल। 15 सितम्बर 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियो को निर्देश दिए कि गत माह से बेहतर परिणाम लाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता के साथ शिकायतें बंद नही की जाएं। निम्नगुणवत्ता से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बंद करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने एक हजार दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए कि शिकायतांे का आगामी बैठक में अनिवार्य रूप से निराकरण कर दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि 1000 दिवस से अधिक समय तक सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों से संबंधित अधिकारियों का वेतन बंद किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर द्वारा सीएम हाउस, सीएम मानिट तथा विभिन्न आयोगो से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियो को समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को लैंड बैंक की जानकारी देने तथा आबादी भूमि के प्रस्ताव आगामी 10 वर्षों की जरूरत का आंकलन कर जमीन आरक्षित करने के निर्देश दिए। बैठक मेें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह, सुश्री अर्चना मिश्रा, वनमंडलाधिकारी वनमंडलाधिकारी उत्तर वन मंडल तरूणा वर्मा, श्रद्धा पंद्रे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे,श्रीमती एंटोनिया एक्का सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

Previous Post Next Post