अवैध शराब के विरुद्ध तीन पृथक कार्यवाहियां, 400 लीटर से अधिक महहुआ लहान नष्ट
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09.09.2026 को थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी अधिनियम के तहत तीन पृथक कार्यवाहियां की गई। 1.आरोपिया का नामः संगीता कोल पति चेतन कोल, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 10 उमरिहा टोला, ब्यौहारी, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल। आरोपिया के कब्जे से बिक्री हेतु रखी 06 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 600 रुपये है, जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान 200 लीटर से अधिक महुआ लहान भी नष्ट किया गया। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 2.आरोपी का नामः शिवभान तिवारी पिता भागवत प्रसाद तिवारी, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम पथरहटा, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल। आरोपी के कब्जे से बिक्री हेतु रखी 25 पाव (04 लीटर 500 एमएल) देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,000 रुपये है, जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 3.आरोपी का नाम: राहुल कोल पिता स्वर्गीय राम मनोज कोल, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 10 उमरिहा टोला, ब्यौहारी, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल। आरोपी के कब्जे से बिक्री हेतु रखी 06 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 600 रुपये है, जप्त की गई। कार्यवाही के दौरान 200 लीटर से अधिक महुआ लहान भी नष्ट किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तीनों आरोपियों को अपराध की प्रकृति एवं सात वर्ष से कम सजा के प्रावधान को दृष्टिगत रखते हुए धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत न्यायालय में उपस्थित होने हेतु नोटिस तामील किया गया है। इस प्रकार थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा उक्त तीनों पृथक कार्यवाहियों में कुल 17 लीटर 500 एमएल अवैध शराब जप्त की गई तथा हाथ भट्टी शराब के मामलों में 400 लीटर से अधिक महुआ लहान नष्ट किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में ऋषभ छारी एसडीओपी ब्यौहारी के नेतृत्व में, निरीक्षक अभिलाष मिश्रा थाना प्रभारी ब्यौहारी, प्रआर. अमर सिंह, प्रआर. हीरासिंह, प्रआर. पुरूषोत्मत सिंह, आर. गंगा सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

