अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। थाना जैतपुर पुलिस की कार्यवाही, मर्ग जांच में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना जैतपुर में मर्ग क्रमांक 41/26 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान मृतक अमीराज सिंह गोंड की मृत्यु संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की गई। पीएम रिपोर्ट एवं क्वेरी रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें होना तथा डंडे/फावड़े से चोट पहुंचाए जाने से मृत्यु होना पाया गया। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त चश्मदीद एवं अन्य साक्षियों के आधार पर पाया गया कि दिनांक 29.05.2026 की रात्रि पुरानी रंजिश को लेकर मृतक अमीराज सिंह गोंड के साथ उसके भाई ऋषिराज सिंह गोंड द्वारा बांस की लाठी एवं फावड़े से मारपीट की गई, जिससे आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग जांच के आधार पर आरोपी ऋषिराज सिंह गोंड पिता स्व. जमुना सिंह गोंड उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम कोसमटोला, थाना जैतपुर के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पतासाजी कर आज दिनांक 09.09.2026 को गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोहम्मद समीर वारसी के नेतृत्व में, सउनि. अशोक गुप्ता, आर. अहमद रजा, आर. कृष्णानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
