धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाएं गणेशोत्सव- कलेक्टर

आस्था का हो प्रकृति से मेल,स्थापित करें मिट्टी गणेश-श्री पार्थ जायसवाल 


Junaid Khan - शहडोल। 09 सितम्बर 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जिले के नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र द्वारा “माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि हर घर गणेश, घर-घर गणेश की भावना को मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि आगामी गणेषोत्सव पर्व प्रकृति को ध्यान में रखते हुए एवं धार्मिक आस्था, उमंग और भक्ति के साथ मनाएं। कलेक्टर ने जिलेवासियो से अपील किया है कि आइए, आगामी गणेश चतुर्थी पर मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करें और घर पर ही विसर्जन कर पर्यावरण एवं हमारी नदियों-तालाबों को प्रदूषण से बचाने में सहभागी बनते हुए स्वयं और दूसरो को भी मिट्टी के गणेश स्थापित करने के लिए प्रेरित करें।

Previous Post Next Post