सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन मेें विगत माह से बेहतर परिणाम लाएं- कलेक्टर

कलेक्टर ने सीएमओ बुढार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तथा कनिष्ठ अभियंता को एक दिन का अवैतनिक करने के दिए निर्देश


Junaid Khan - शहडोल। 09 सितम्बर 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियो को निर्देश दिए कि गत माह से बेहतर परिणाम लाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता के साथ शिकायतें बंद नही की जाएं। कलेक्टर ने एक हजार दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए कि शिकायतांे का आगामी बैठक में अनिवार्य रूप से निराकरण कर दिया जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी नही दे पाने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी बुढार को अवैतनिक करने तथा नान अटेंडंेट शिकायत पर कनिष्ठ अभियंता विद्युत मंडल एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जयसिंहनगर को एक-एक दिन का अवैतनिक करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सीएम हाउस, सीएम मानिट तथा विभिन्न आयोगो से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियो को समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को लैंड बैंक की जानकारी देने तथा आबादी भूमि के प्रस्ताव आगामी 10 वर्षाें की जरूरत का आंकलन कर जमीन आरक्षित करने के निर्देश दिए। बैठक मेें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह, सुश्री अर्चना मिश्रा, वनमंडलाधिकारी दक्षिण वन मंडल श्रृद्धा पेंद्रे, वनमंडलाधिकारी उत्तर वन मंडल तरूणा वर्मा, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती एंटोनिया एक्का सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

Previous Post Next Post