सीईओ जिला पंचायत ने लोगो की सुनी समस्याएं एवं शिकायतें
Junaid Khan - शहडोल। 22 सितम्बर 2026 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के दुर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगों की समस्याएं एवं षिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देष संबंधित अधिकारियो को दिए। जनसुनवाई में ग्राम कटहरी निवासी रीना सिंह ने नल जल योजना के तहत किये जा रहे कार्याें को पूर्ण कराने, वार्ड नम्बर 12/17 शहडोल निवासी निखिल कष्यप ने आर्थिक सहायता प्रदान करने, नगर परिषद बकहो निवासी पिंकी दाहिया ने बिजली बिल माफ कराने, ग्राम खैरहा निवासी जीवन लाल सोनी ने गरीबी रेखा कार्ड बनवाने, ग्राम चरहेट निवासी अच्छेलाल नापित ने तालाब के पास का रास्ता खुलवाने, धनपुरी निवासी कैलाष प्रजापति ने रोजगार उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनसुनवाई में प्राप्त आवदेनों के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती निमिषा पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री भगीरथी लहरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
