पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा थाना सोहागपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन की सूचनाओं पर औचक निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल, जिला शहडोल द्वारा थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम नरवार, बिजौरी और झीरसागर के संभावित रेत उत्खनन क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं की गई कार्यवाहीः- सघन पैदल गश्तः पुलिस अधीक्षक शहडोल ने स्वयं इन क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति और जमीनी हकीकत का बारीकी से जायजा लिया। अवैध रेत भंडारण पर एक्शनः सघन चेकिंग के दौरान मौके पर किसी भी प्रकार का सक्रिय रेत उत्खनन होते हुए नहीं पाया गया। हालांकि, झीरसागर के समीप काफी मात्रा में रेत का भंडारण (डंप) पाया गया। इस भंडारित रेत पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु खनिज (माइनिंग) विभाग को विधिवत पत्राचार किया गया है। समाचार पत्रों की सूचनाओं की तस्दीकः पूर्व में कुछ समाचार पत्रों में वन क्षेत्र में अवैध खनन संचालित होने से संबंधित खबरें प्रकाशित हुई थीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा इन तथ्यों की गंभीरता से तस्दीक की गई और वन क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया। वन कर्मियों से बाद विवाद की घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। शहडोल पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पूरी तरह से सतर्क है और जिले में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु निरंतर इसी प्रकार की औचक चेकिंग और थाना की गश्त जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान डीएसपी मुख्यालय मोहन दुबे, थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक रामायण प्रसाद रावत, रक्षित निरीक्षक शहडोल अनुरूध्द मीणा एवं थाना सोहागपुर का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

