सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन 


Junaid Khan - शहडोल। 30 सितम्बर 2026 पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल में सेवा संकल्प अभियान 2026 की अगली कड़ी के रूप में “नमो सेवा अनकही कहानियाँ” विषय पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, संवेदना, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. रामशंकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि सेवा केवल किसी जरूरतमंद की सहायता करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, प्रतिभा और सृजनात्मकता के साथ यदि सेवा की भावना जुड़ जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को इसी सामाजिक चेतना से जोड़ने का सार्थक माध्यम है। परिसर प्रभारी प्रो. गीता सराफ ने अपने उद्बोधन में कहा कि नुक्कड़ नाटक समाज तक अपनी बात पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों ने “नमो सेवाकृअनकही कहानियाँ” के माध्यम से सेवा के उन पहलुओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जो अक्सर हमारी दृष्टि से ओझल रह जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील रहते हुए सेवा और सहयोग की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. विनोद शर्मा, प्रो. चेतना सिंह, प्रो. मनीषा तिवारी, प्रो. पूर्णिमा शर्मा, डॉ. नीलेश शर्मा, श्री अर्पित दुबे, श्री नितिन गर्ग, प्रो. संगीता मैडम सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. धानी जामोद तथा नोडल अधिकारी कैप्टन डॉ. जी.एस. सांडया ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं दर्शकों को सेवा, मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व के प्रति चिंतन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. धानी जामोद द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकगण, एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने और युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने के संकल्प को दोहराया।

Previous Post Next Post