रक्तदान करें, जीवन बचाएं-कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय के रक्तदान शिविर का किया निरीक्षण

रक्तदान करें, जीवन बचाएं-कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय के रक्तदान शिविर का किया निरीक्षण


Junaid Khan - शहडोल।17 सितम्बर 2026 कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय शहडोल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने रक्तदाताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी से अपील की है कि वे रक्तदान के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागी बनें और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों की जानकारी भी प्राप्त की।

Previous Post Next Post