सेवा संकल्प अभियान-सेवा, समर्पण और संकल्प

सेवा संकल्प अभियान-सेवा, समर्पण और संकल्प 


Junaid Khan - शहडोल। ग्राम छतवई स्थिति इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो ने 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित किया तथा दीपों की रोशनी के साथ सेवा, सुशासन और जन भागीदारी का संदेश जन-जन को दिया। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, सम्मान समारोह सहित अन्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल,पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि 17 अक्टूबर तक चलने वाले संकल्प सेवा अभियान के तहत सेवा की कहानी, मेरे सपनो का भारत, ऑगन का मिलन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Previous Post Next Post