अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन 20 को दिल्ली में होगा

अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन 20 को दिल्ली में होगा


Junaid Khan - शहडोल। सबलगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन की ओर से 141 वा अग्र वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 20 सितंबर को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है । संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामगोपाल बंसल ने बताया है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश एरन जी के नेतृत्व में युक्त आयोजन हेतु 650 युवक युवतीयो का विवाह के लिए पंजीयन हो गया है ।देश के विभिन्न शहरों में 140 सफल सम्मेलन पूर्ण होने के बाद 141 वाँ परिचय सम्मेलन श्री अग्रसेन भवन विवेक विहार नई दिल्ली में होने जा रहा है।कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा , पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के समाज बंधु शामिल होंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री हर्ष मल्होत्रा जी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, श्री आशीष अग्रवाल राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी,श्री संजय गोयल जी विधायक दिल्ली कार्यक्रम में रहेंगे, एवं विशिष्ट अतिथि श्री जयगोपाल गुप्ता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परिचय सम्मेलन, श्री एम एल गुप्ता जी समाजसेवी विशिष्ट अतिथि होंगे। मंच पर युवक युवतीयो का परिचय श्रीमती नीलम शाह, बबीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रचना गोयल, मुकेश सिंघल जी के द्वारा कराया जायेगा।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दिल्ली अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अजय गुप्ता जी महामंत्री राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग अग्रसेन भवन ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल कंसल शिवकुमार गुप्ता जी ,महामंत्री विजय शंकर गुप्ता कोषाध्यक्ष श्री अनिल कंसल मुकेश सिंघल श्रीमती राजरानी जी महिला अध्यक्ष शालिनी जिंदल जी महामंत्री श्रीमती ममता अग्रवाल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं नोएडा अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्री मूलचंद गुप्ता जी महामंत्री भूपेंद्र मित्तल पूर्व अध्यक्ष बलराम गोयल जी नेत्रपाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष एवं संजय गोयल जी अतिथि के रूप में रहेंगे।

Previous Post Next Post