अल्पसंख्यक कांग्रेस संगठन सृजन अभियान,दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में बैठक संपन्न

अनूपपुर जिला प्रभारी एज़ाज़ खान की गरिमामयी उपस्थिति,संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन



Junaid Khan - शहडोल। अनूपपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली स्थित मुख्यालय (इंदिरा भवन) में अल्पसंख्यक कांग्रेस मध्यप्रदेश के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत एक उच्चस्तरीय व महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में अनूपपुर जिला प्रभारी एज़ाज़ खान ने अपनी सशक्त भूमिका निभाते हुए विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में प्रदेश प्रभारी जनाब आबिद कागज़ी एवं सह-प्रभारी जनाब लियाकत अली गद्दी की उपस्थिति में प्रदेश भर के जिला प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान अनूपपुर जिला प्रभारी एज़ाज़ खान ने क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों, अल्पसंख्यक समुदाय के जनहित से जुड़े विषयों और कार्यकर्ताओं के जमीनी रुझान की विस्तार से रिपोर्ट साझा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रभारियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त करते हुए संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर मुखरता से आवाज उठाने और पार्टी से निष्क्रिय या निराश चल रहे कार्यकर्ताओं में पुनः नई ऊर्जा फूंकने का मूलमंत्र दिया। इमरान प्रतापगढ़ी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सर्वप्रिय नेता श्री राहुल गांधी के साथ भी मध्य प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष बैठक कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अल्पसंख्यक वर्ग के हितों की रक्षा पूरी मुस्तैदी से की जाएगी और अन्याय के खिलाफ लड़ाई में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा। बैठक में अनूपपुर जिले में संगठन विस्तार की दिशा में एज़ाज़ खान द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना की गई। जल्द ही मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस की नई प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की जाएगी।

Previous Post Next Post