शहडोल की बेटियों ने रचा फुटबॉल में नया इतिहास महू टूर्नामेंट में उपविजेता बनी शहडोल टीम; 06 बेटियों का मध्यप्रदेश राष्ट्रीय टीम में चयन

शहडोल की बेटियों ने रचा फुटबॉल में नया इतिहास महू टूर्नामेंट में उपविजेता बनी शहडोल टीम; 06 बेटियों का मध्यप्रदेश राष्ट्रीय टीम में चयन


Junaid Khan - शहडोल। (मध्यप्रदेश) शहडोल की बेटियों ने फुटबॉल के मैदान पर अपनी प्रतिभा,अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। इंदौर के महू में आयोजित 'ओपन इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट' में शहडोल की टीम ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में डी एफ ए शहडोल की टीम ने डी एफ ए इंदौर की मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी और बेहद कड़े व रोमांचक मुकाबले में मात्र एक गोल के अंतर से उपविजेता रही। 06 बेटियां राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी अपना दमखम। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर डी एफ ए शहडोल की 08 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग व ट्रायल कैंप के लिए हुआ था। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद 06 खिलाड़ियों का अंतिम रूप से मध्यप्रदेश टीम में चयन किया गया है। चांदनी यादव रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर, धनगवां वाशु यादव रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर, धनगवां

संध्या सहिस रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर, धनगवां दिव्या संत रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर, हर्री राधा सिंह रिलायंस फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर, धुरवार

राधनी सिंह बिचारपुर स्मॉल फीडर सेंटर ये चयनित खिलाड़ी 26 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली 'जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता' में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ग्रामीण प्रतिभाओं को तराश रहा रिलायंस CBM प्रोजेक्ट शहडोल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित रिलायंस फाउंडेशन फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटरों की अहम भूमिका रही है। रिलायंस CBM परियोजना के CSR नवाचार के तहत चलाए जा रहे फुटबॉल विकास कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण बालिकाओं को नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। इन्हीं जमीनी प्रयासों का परिणाम है कि आज गांव-देहात से निकलकर बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।

जिले में खुशी की लहर और उज्ज्वल भविष्य की कामना, जिला फुटबाल संघ शहडोल से रिलायंस फाउंडेशन के कोच सीताराम सहिस, यशोदा सिंह,को नियुक्त किया गया था जिनके नेतृत्व में इन खिलाड़ियों ने उत्कट प्रदर्शन किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला प्रशासन, रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट के सीएसआर हेड राजीव श्रीवास्तव ,खेल समन्वयक अश्वनी शर्मा और डॉ. समीम एवं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहम्मद जकरिया उपाध्यक्ष अजय विजरा ,ए के मोहंती , बालाकृष्णा बंगारी, समीम खान, सचिव रईस अहमद कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, रामा राव ,राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कोच रजनी सिंह, लक्ष्मी सहिस, यशोदा सिंह योगराज वर्मा नलेद्र कुंडे ,नरेश कुंडे,यासिर अहमद, अभय पासवान, उमेश गुप्ता,सभी ने चयनित बालिका खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है। शहडोल की बेटियों की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस सही अवसर और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

Previous Post Next Post