सहायक आयुक्त ने छात्रावास एवं आश्रमों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Junaid Khan - शहडोल। 12 सितंबर 2026- जिले में संचालित विभिन्न छात्रावास एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अधिकारियों द्वारा सतत रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंह ने आज जूनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास शहडोल तथा बालक एवं बालिका आश्रम बऱमनिया, गोहपारू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त श्री आनंद राय सिंह ने छात्रावास एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छात्रावास एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के छात्रावास एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो रही हैं या नहीं, इसकी सतत निगरानी एवं निरीक्षण की कार्यवाही अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

