कोयला यार्ड में उपद्रव कर शासकीय कार्य बाधित करने आरोपी पर अमलाई पुलिस की कार्यवाही

कोयला यार्ड में उपद्रव कर शासकीय कार्य बाधित करने आरोपी पर अमलाई पुलिस की कार्यवाही


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम एवं अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त के पालन में अमलाई पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने व कर्मचारियों के साथ मार-पीट करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 26/27.09.2026 की दरम्यानी रात रामपुर बटुरा खुली खदान के कोयला यार्ड एवं कांटा घर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने की घटना की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता आर. अजय कुमार पटेल द्वारा थाना अमलाई में प्रस्तुत लिखित आवेदन में बताया गया कि कोयला यार्ड में ड्यूटी के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा कोयला परिवहन करने वाले ट्रकों को रोककर अवैध वसूली की जा रही थी। मौके पर पहुंचकर समझाइश देने पर आरोपियों द्वारा सुरक्षा बल के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की की गई। इसी दौरान आर. अंतराम मरकाम को धक्का देकर गिराने तथा शिकायतकर्ता के साथ भी मारपीट कर वर्दी फाड़ने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना में सुरक्षा बल के कर्मचारियों एवं ट्रक चालक को चोटें आना बताया गया है। उक्त घटना के संबंध में थाना अमलाई में भारतीय न्याय संहिता एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा प्रकरण में संलिप्तआरोपी हीरामणी त्रिपाठी उर्फ बोग्गा पिता तुलसी प्रसाद त्रिपाठी, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, थाना अमलाई, जिला शहडोल (म.प्र.) को थाना अमलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। अमलाई पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में अन्य आरोपियों की सघन तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई निरी. भूपेन्द्र मणी पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि. अमृतलाल परस्ते, प्र.आर. मुकेश जायसवाल, प्र. आर. पुष्पेन्द्र घोष, प्र.आर. ठाकुरदास एवं आर. मयंक मिश्रा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post