पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र पाण्डेय गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना जयसिंहनगर क्षेत्र में युवती के साथ शारीरिक शोषण एवं गर्भपात कराने के आरोप से संबंधित प्रकरण में शहडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। फरियादिया द्वारा थाना उपस्थित होकर प्रस्तुत लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी देवेन्द्र पाण्डेय पिता श्रीकांत पाण्डेय उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिहा, थाना जयसिंहनगर, जिला शहडोल के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 64 (2) (m), 65(1), 88 बीएनएस, धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 3(1) (w) (ii), 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित साक्ष्यों एवं तथ्यों का संकलन करते हुए आरोपी देवेन्द्र पाण्डेय की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दिनांक 14.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 15.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय कुमार थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, उपनिरीक्षक राकेश बागरी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, आरक्षक ऋषिकांत मिश्रा, महिला आरक्षक खुशबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
