भोपाल में शहडोल के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम,25वीं मध्य प्रदेश वुशू प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रवाना हुई टीम
Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश वुशु एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश खेल एवं युवक कल्याण विभाग भोपाल द्वारा दिनाँक 16 से 18सितंबर तक टी टी नगर स्टेडियम भोपाल में आयोजित 25 वी मध्य प्रदेश वुशू चैंपियनशिप प्रतिस्पर्धा में भाग लेने हेतु शहडोल जिले के चयनित वुशु खिलाड़ी शहडोल जिला वुशु संघ के सचिव एवं वुशु कोच अंशुमान सिंह के नेतृत्व में भोपाल रवाना हो गए l
यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लिए आयोजित की गई हैl जिसमें भाग लेने वाले सभी वर्गों के खिलाड़ी कान्हा गर्ग, ओम द्विवेदी, चंद्रशेखर, कपिल श्याम, अथर्व सिंह, केशव भारद्वाज, आदित्य तिवारी, प्रथमेश ताम्रकार, मनीत सिंह, इमरान खान, कार्तिक निगम, प्रिंसी सिंह एव उज्जवल शुक्ला हैl इनमें से कई खिलाड़ी वुशु एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना एवं शहडोल जिले का नाम रोशन कर चुके हैं शहडोल जिला वुशु संघ के अध्यक्ष श्री राजेश सोंधिया ने उपरोक्त सभी खिलाड़ियों को ऊचित खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खेलने की प्रेरणा दी एवं प्रतियोगिता में विजय हेतु जीत की कामना की है शहडोल जिला वुशु संघ के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं परिचितों ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाये दी है।
