ग्रामीण बैंक चचाई मे दलाल सक्रिय बैंक मैनेजर की भी साठ गाठ
Junaid Khan - शहडोल। चचाई मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड चचाई अंतर्गत मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक चचाई मे लोन लेने और देने के नाम पर केलहोरी और आस पास के क्षेत्रों मे ग्रामीण बैंक के मैनेजर गुलशन रंगदले और एक समूह की महिला द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को लालच देकर समूह की आड़ मे लोन दिलाकर भारी फर्जीवाड़ा कर रही है गुप्त सूत्रों से पता चला की बैंक मैनेजर भोले भाले लोंगो को मुद्रा लोन की आड़ मे दलालो के माध्यम से बुलाते है फिर 10%प्रतिशत खुद कमीशन मांगते है और सामने वाले को बोल देते है की आपका बीमा का फ़ाइल चार्ज और ताम झाम बता कर 10 से 15 हजार डकार लेते है! फिर एक महिला समूह के नाम पर लोन की वसूली बिना किसी रजिस्ट्रेशन या बिना किसी लाइसेंस के अबैध कार्य मे लिप्पत होकर अपना और बैंक के दलालो का जेब भर रही है!
दोनों बनते है पाक साफ और गरीबों का मेहनत का पैसा डकार ले रहे है!क्या शासन प्रशासन इन बैंक के दलालों को इसी लिए बैठाकर रखी है की ये बैंक की दलाली की आड़ मे गरीबों का खून ही चूस ले मण्डल के क्वाटर मे अबैध कब्ज़ा और किराये की दुकान की आड़ मे बैंक मैनेजर बिना किसी प्रूफ के दे रहा लोन आखिर कब तक मुख्य मंत्री द्वारा दी गयी सुविधा को इन दलालों द्वारा नाम बदनाम कर रहे है और किसी का लोन किसी को और सुबिधा शुल्क की आड़ मे अच्छा खासा अपनी जेब भर रहे है!और प्रशासन भी इस ओर नहीं दे रहा ध्यान ना ही इन दलालों पर कोई कार्यवाही हो रही है।
