अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस टीम की कार्रवाई

बिना नंबर प्लेट एवं वैध ईटीपी के रेत परिवहन करते दो 12-चक्का हाइवा पकड़े



Junaid Khan - शहडोल। 12 सितंबर 2026 अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 को रात्रि 3ः00 बजे से प्रातः 4ः30 बजे तक जयसिंहनगर अनुविभाग की राजस्व टीम द्वारा नायब तहसीलदार श्री सनी द्विवेदी के नेतृत्व में तथा ब्यौहारी अनुविभाग की राजस्व टीम द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री गैलेक्सी नागपुरे के नेतृत्व में पुलिस की सहायता से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम झरोसी, तहसील ब्यौहारी में अवैध रेत का परिवहन कर रहे दो 12-चक्का हाइवा वाहनों को पकड़ा गया। दोनों वाहन रीवा की ओर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे थे। जांच के दौरान दोनों वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी पाई गई तथा दोनों वाहनों के पास वैध ईटीपी भी उपलब्ध नहीं था। वाहनों को पकड़ने के दौरान एक हाइवा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे हाइवा वाहन के चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने बताया कि हाइवा में रेत ग्राम रसपुर से भरी गई थी। राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों को अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post