गणेश उत्सव को लेकर धनपुरी थाने में शांति समिति की बैठक,थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताईं आवश्यक गाइडलाइन

शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील 


Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर धनपुरी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार के द्वारा किया गया। बैठक में थाना प्रभारी ने गणेश उत्सव के दौरान आवश्यक सावधानियों एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

थाना प्रभारी ने गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण आयोजन में आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि त्योहार सभी समुदायों के सहयोग और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए। इस अवसर पर धनपुरी थाना परिसर में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शांति समिति की बैठक में वरिष्ठ नागरिक मैथिलीशरण गुप्त, राम सिंह आजाद, मोहम्मद राशिद खान, मोहम्मद वसीम खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, पार्षद प्रवीण बाड़ोलिया, नौसेमा खान, लाला भाई, इकबाल अहमद, पत्रकार अतीकुर रहमान, एसपी सिंह, मुजफ्फर खान, पार्षद नारायण गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post