छात्रहित की मूलभूत समस्याओं को लेकर NSUI शहडोल ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

छात्रहित की मूलभूत समस्याओं को लेकर NSUI शहडोल ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन


Junaid Khan - शहडोल। पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल में छात्र-छात्राओं को हो रही विभिन्न मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर NSUI जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी के नेतृत्व मे एनएसयूआई शहडोल द्वारा कुलपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें पुराने कैंपस में 2 वॉटर कूलर लगाने, लाइब्रेरी की व्यवस्था में सुधार एवं NEP पाठ्यक्रम की पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराने, विश्वविद्यालय आने-जाने वाले मार्ग का पक्की सड़क के रूप में निर्माण कराने तथा परिसर में नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही पुराने कैंपस से न्यू कैंपस के बीच बसों की संख्या बढ़ाने एवं उचित समय-सारणी निर्धारित करने, विश्वविद्यालय की कक्षाओं की पुताई एवं आवश्यक रखरखाव कराने तथा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को शीघ्र आईडी कार्ड उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई। NSUI ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्रहित से जुड़ी उक्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो NSUI छात्रहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाउपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता,IT सेल जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव,विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता,विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष आर. पी. सिंह,जिला सचिव जिला महासचिव गुलशन पड़वार,जिला महासचिव IT सेल आसु सिंह,समीर पांडे,ओम साहू, शिवांशु,सचिन,अमन,चंदन, अजय,अजय ,मोहित,सुमित सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post Next Post