100 दिवस से अधिक समय से सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों का संबंधित अधिकारी करें निराकरण- सीईओ जिला पंचायत

100 दिवस से अधिक समय से सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों का संबंधित अधिकारी करें निराकरण- सीईओ जिला पंचायत


Junaid Khan - शहडोल। 05 अक्टूबर 2026 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत माह की तुलना में बेहतर परिणाम लाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता के साथ शिकायतें बंद नहीं की जाएं। निम्न गुणवत्ता से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बंद करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने 100 दिवस एवं 1000 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का आगामी बैठक में अनिवार्य रूप से निराकरण कर दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन में विगत माह से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सीपी ग्राम से संबंधित शिकायतों की मानीटरिंग करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान पूर्वक शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत द्वारा सीएम हाउस, सीएम मॉनिट, तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती एंटोनिया एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post