सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत रक्षित केन्द्र शहडोल में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” अभियान के दूसरे दिन आज रक्षित केन्द्र शहडोल में पुलिस अधीक्षक श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। हार्टफुलनेस संस्था के योग प्रशिक्षकों द्वारा योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं तनाव प्रबंधन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अभिषेक दीवान, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनिरुद्ध मीणा, थाना प्रभारी अजाक श्री राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी, हार्टफुलनेस संस्था के योग प्रशिक्षक एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहडोल पुलिस द्वारा निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता तथा सकारात्मक कार्यशैली को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
