70वीं शालेय राज्य प्रतियोगिता,शहडोल संभाग की टीमों का चयन पूर्ण, योगासन, क्रिकेट और वॉलीबॉल में दिखाएँगे अपना दम
Junaid khan - शहडोल। मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 70वीं शालेय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए शहडोल संभाग की टीमों का चयन कर लिया गया है। संभाग भर के उत्कृष्ट प्रतिभावान खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराने के लिए मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी विजयश्री की शुभकामनाएँ। संभाग के विभागीय अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (SGFI) हेतु चयनित होने के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ व शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं।
शुभकामनाएँ देने वाले प्रमुख अधिकारीगण। संयुक्त संचालक (लोक शिक्षण, शहडोल संभाग) श्री उमेश कुमार धुर्वे जिला शिक्षा अधिकारी (शहडोल) श्री अतुल कुमार चौधरी जिला शिक्षा अधिकारी (अनूपपुर) श्री तुलाराम आर्मो जिला शिक्षा अधिकारी (उमरिया)श्री भूपेंद्र बरकड़े सहायक संचालक (खेल) श्री रईस अहमद खेल अधिकारी श्री सुदर्शन मिश्रा जिला खेल अधिकारी (उमरिया) शेख सलीम जिला खेल अधिकारी (शहडोल) श्री रामरुद्र पटेल जिला खेल अधिकारी (अनूपपुर) शेख खलील कुरैशी आयोजित होने वाली खेल स्पर्धाएँ, स्थल एवं नियुक्त प्रबंधक चयनित टीमों के सुचारू संचालन, उचित मार्गदर्शन एवं बेहतर समन्वय हेतु अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में अनुभवी प्रमुख प्रबंधकों की नियुक्तियाँ भी की गई हैं। स्पर्धाओं का विवरण इस प्रकार है। योगासन (14, 17 एवं 19 वर्ष बालक बालिका) स्थान व तिथि: बालाघाट (दिनांक 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक) प्रमुख प्रबंधक: श्री राजेश कुमार वर्मा। क्रिकेट (19 वर्ष - बालक) स्थान व तिथि नरसिंहपुर, गाडरवारा (दिनांक 23 से 28 अक्टूबर 2026 तक) प्रमुख प्रबंधक: श्री लक्ष्मण सोनी वॉलीबॉल (14 वर्ष बालक) स्थान व तिथि मुरैना (दिनांक 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक) प्रमुख प्रबंधक श्री अरुण कुमार भट् क्रिकेट (17 वर्ष - बालक संभागीय स्तर चयन प्रतियोगिता) विवरण 17 वर्ष आयु वर्ग बालक क्रिकेट प्रतियोगिता की संभागीय स्तर की चयन प्रतियोगिता का आयोजन आज किया जा रहा है। यहाँ से चयनित होने वाली टीम आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (ग्वालियर में दिनांक 12 से 17 नवंबर 2026 तक) में भाग लेगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयन का सुनहरा अवसर उल्लेखनीय है कि इस 70वीं शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करने वाले संभाग के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए किया जाएगा।
रईस अहमद सहायक संचालक (खेल कार्यालय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण शहडोल संभाग, शहडोल (म.प्र.)
