ज्ञानोदय स्कूल के डायरेक्टर अजय सिंह को मातृशोक,माँ का साया उठना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति
Junaid Khan - शहडोल। सतना। अत्यंत दुःख एवं भारी मन से यह समाचार साझा करना पड़ रहा है कि ज्ञानोदय स्कूल के डायरेक्टर श्री अजय सिंह की पूजनीय माताजी का देवलोकगमन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दिनाँक 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर उनके सतना स्थित निज निवास पर संपन्न हुआ। माँ का इस दुनिया से जाना जीवन की एक ऐसी अपूरणीय क्षति है,जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। माँ का निस्वार्थ स्नेह, उनकी ममतामयी छाया और उनका दिव्य आशीर्वाद सदैव परिवार के दिलों में अमर रहेगा।
इस कठिन एवं दुःखद घड़ी में हम समस्त ज्ञानोदय परिवार तथा संपूर्ण पत्रकार जगत की ओर से श्री अजय सिंह एवं उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय वज्रपात को सहन करने का धैर्य, शक्ति और संबल दें। ॐ शांति: शांति: शांति: विनम्र श्रद्धांजलि।
