मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जमुई हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
Junaid Khan - शहडोल। 25 अक्टूबर 2026- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल आगमन पर जमुई हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण एवं प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रमुख सचिव, वन विभाग, मध्य प्रदेश शासन श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह,राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान शहडोल संभाग की आयुक्त श्रीमती सुरभि गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन सुश्री चित्रा एन. उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक सिंह, कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती श्रद्धा पेंदे, वनमंडलाधिकारी अनूपपुर श्री डेविड व्यंकटराव चनाप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

