सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में दूर-दराज क्षेत्रों से आए आवेदकों की सुनी समस्याएं

आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश


Junaid Khan - शहडोल। 06 अक्टूबर 2026- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में गोहपारू जनपद पंचायत के ग्राम लेदरा, बंजारी टोला निवासी रामधनी पनिका ने बंजारी टोला में जर्जर विद्युत तार बदलने एवं 6 अतिरिक्त नए विद्युत पोल लगवाने, सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पिपरिया निवासी संजू चौधरी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत आवासीय पट्टा दिलाए जाने, जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम सेमरा टोला निवासी विपिन कुशवाहा ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार गोहपारू जनपद पंचायत के ग्राम रतहर निवासी सौखीलाल विश्वकर्मा ने उनके नाम से दो बिजली बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। वार्ड क्रमांक 19 धनपुरी निवासी सेख रफीक अली ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त की राशि प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post