ट्रेलर ने स्कूटी सवारों को रौंदा,एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल,पुलिस ने नहीं लगने दिया जाम

ट्रेलर ने स्कूटी सवारों को रौंदा,एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल,पुलिस ने नहीं लगने दिया जाम


Junaid khan - शहडोल। जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार सुजीत कुमार यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शहडोल-बुढ़ार मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 में केशर के पास हुआ। स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति अपने घर बुढ़ार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस अज्ञात ट्रेलर वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। चक्काजाम की तैयारी, पुलिस ने संभाला मोर्चा। हादसे में युवक की मौत से नाराज परिजनों और लोगों ने सड़क पर चक्काजाम करने की तैयारी कर ली थी। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी खेम सिंह और उपनिरीक्षक रजनीश तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाइश दी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समय रहते लोगों को शांत करा लिया गया, जिससे सड़क पर चक्काजाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई।पुलिसकर्मियों ने खुद उठाया शव। घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिसकर्मियों ने राहत कार्य में भी सक्रियता दिखाई। पुलिसकर्मियों ने स्वयं सड़क पर पड़े मृतक के शव को उठाकर अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। वहीं, दुर्घटना के बाद सड़क पर फैले खून को भी पानी डालकर साफ कराया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

Previous Post Next Post