राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम 


Junaid Khan - शहडोल। 02 अक्टूबर 2026- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस पर आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के आई.पी.पी. 06 सभागार मे गांधी जयंती का आयोजन किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय कुष्ठ इकाई द्वारा कुष्ठ रोग मुक्त समाज की स्थापना एवं कुष्ठ रोगीयों को समाज की समाज की मुख्यधारा मे जोडकर उन्हें सामान्य जीवन देने का संकल्प प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. शुक्ला की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हम सब यह संकल्प ले कि गांधी जयंती के अवसर पर हम कुष्ठ के मरीजों की सेवा कर उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित जीने की राह दिखाऐंगें। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि कुष्ठ रोग साध्य है, आवश्यकता है कुष्ठ रोग के लक्षण पहचान कर चिकित्सक को दिखायें एवं उनके द्वारा दी गयी दवा का पूर्ण उपचार प्राप्त करे। कुष्ठ रोग की दवांये शासन द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाती है। समाज में कुष्ठ के मरीजों को सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ. भूपेन्द्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी श्री हनुमान नामदेव, डॉ. अंसुमान सोनारे, श्री संजय सेन, श्री धीरेन्द्र श्रीवास्वत, श्री रजनीश गुप्ता, श्री लाल बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post