सांदीपनि विद्यालय छतवई में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा
Junaid Khan - शहडोल। 02 अक्टूबर 2026- सांदीपनि विद्यालय छतवई में हिन्दी पखवाड़ा समापन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय की हस्तलिखित पत्रिका ‘मकड़ी’ का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित शंभू नाथ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष श्री गंगाधर ढोके ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक संचालक श्री संजय पाण्डेय, ज्ञानोदय विद्यालय विचारपुर के श्री राजेन्द्र शुक्ल, रंगकर्मी श्री दाहिया एवं श्री मो. इश्तियाक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय में लगाई गई ‘मकड़ी’ पत्रिका, पुस्तक गैलरी एवं कविता पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान लघुकथा प्रतियोगिता में विजेता शिक्षकों तथा हैंड राइटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य संयोजक श्री मिथलेश राय, श्रीमती बबिता पाण्डेय, श्री शुभम पाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।
