सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण नान अटेंडेड नहीं रहे और न ही अधिकारी निम्नगुणवत्ता के साथ शिकायत बंद करें- कलेक्टर

कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, प्राचार्य आईटी आई तथा प्राचार्य पॉलीटेक्निक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. केपी पनिका एवं सहायक श्रमायुक्त को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश


Junaid khan - शहडोल। 13 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत माह की तुलना में बेहतर परिणाम लाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता के साथ शिकायतें बंद नहीं की जाएं। निम्न गुणवत्ता से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बंद करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन में विगत माह से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सीपी ग्राम से संबंधित शिकायतों की मानीटरिंग करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान पूर्वक शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, प्राचार्य आईटी आई तथा प्राचार्य पॉलीटेक्निक को सीएम हेल्प लाइन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिकायतें नान अटेन्ड रहने पर पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. केपी पनिका एवं सहायक श्रमायुक्त को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए। 

बैठक में कलेक्टर द्वारा सीएम हाउस, सीएम मॉनिट, तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती एंटोनिया एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post