साइबर अपराध होने पर 1930 नम्बर में दर्ज करें शिकायत- कमिश्नर
Junaid khan - शहडोल। 13 अक्टूबर 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के नागरिकों से धोखाधड़ी, डिजीटल अररेस्ट जैसे अन्य साइबर अपराधो के प्रति सर्तक एवं जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजीटल अररेस्ट, धोखाधड़ी जैसे अन्य साइबर अपराधो की शिकायतें प्राप्त होती है जिनमें आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। कमिश्नर ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व के लोगों को नौकरी दिलाने, ऋण स्वीकृत कराने, आर्थिक लाभ दिलाने अथवा अन्य प्रकार के प्रलोभन देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में नागरिक किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी जा रही जानकारी या आश्वासन पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त प्रतीत होता है या डिजीटल अरेस्ट जैसे अन्य साइबर अपराध की घटना घटित होती है तो उसे तुरंत नजदीकी थाना में सूचित करें अथवा टोल फ्री नम्बर 1930 पर तत्काल षिकायते दर्ज करें। कमिश्नर ने कहा कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी अथवा अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तिगत दस्तावेज किसी भी अनजान व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। थोड़ी सी असावधानी आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर एवं अन्य प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करें।
