अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध कार्यवाही 1.882 किलोग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार, कुल मशरूका 53 हजार रुपये जप्त
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। दिनांक 06.11.2026 को चौकी केशवाही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से ग्राम मलया की ओर से ग्राम टेंघा जा रहा है, जिसके पास मोटरसाइकिल की डिग्गी में अवैध गांजा रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोटा-टेंघा तिराहा के पास घेराबंदी कर संदेही ब्रजराज सिंह कंवर पिता स्व. छोटू सिंह कंवर उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम टेंघा, बड़का टोला को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से दो पैकेट में कुल 1.882 किलोग्राम गांजा, कीमती लगभग 18,000 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP18 MU 4349, कीमती 35,000 रुपये, कुल मशरूका 53,000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर रामनरेश पनिका निवासी मलया की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, सउनि संतोष कुमार मिश्रा चौकी केशवाही थाना बुढार, सउनि आनंद संत, प्र.आर. उमेश सिंह राठौर, आर. जितेन्द्र सिंह राठौर की सराहनीय रही।
