RESULT में सुधार एवं मूल्यांकन प्रभारी पूर्णिमा शर्मा को हटाने की मांग को लेकर NSUI ने मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर किया मौन धरना प्रदर्शन

कुलसचिव के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना, NSUI ने कहा–छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष


Junaid Khan - शहडोल। आज NSUI शहडोल द्वारा जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष की परीक्षा के परिणाम (RESULT) में व्याप्त कथित गड़बड़ियों को सुधारने एवं मूल्यांकन प्रभारी को तत्काल पद से हटाने की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान NSUI के पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पंडित शंभूनाथ शुक्ल जी की प्रतिमा के समक्ष मुंह पर ताला लगाकर एवं काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया। यह मौन प्रदर्शन विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ियों के कारण विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ विरोध का प्रतीक था। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय धरना स्थल पर पहुंचे, जहां NSUI पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं एवं परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ियों को लेकर अपनी मांगें रखीं। इस पर कुलसचिव महोदय द्वारा जल्द से जल्द RESULT में सुधार कराने का आश्वासन दिया गया। साथ ही आज ही सभी विभागाध्यक्षों के माध्यम से विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में इस संबंध में आवश्यक संदेश जारी करने की बात कही गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद NSUI द्वारा धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन केवल आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी प्रमुख मांग है कि परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता के साथ संतोषजनक सुधार किया जाए तथा मूल्यांकन प्रभारी को तत्काल उनके पद से हटाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि NSUI छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया और विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिला, तो NSUI उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। NSUI का स्पष्ट संदेश है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशू गुप्ता, जिला अध्यक्ष IT सेल महेंद्र यादव जिला सचिव गुलशन पड़वार जिला महासचिव IT सेल आसु सिंह ,आरुष मिश्रा, सत्यम सिंह, ओम साहू, चंदन केवट, अजय बैगा, सावन वर्मा, प्रहलाद सिंह,कृतेन्द्र सिंह,अमन यादव, सचिन यादव, मोहित जायसवाल,एवं विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post Next Post