दिग्विजय सिंह के शहडोल आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता द्वारा भव्य स्वागत की अपील समस्त कांग्रेस जनों से की है।
शहडोल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 12 मई को शहडोल प्रवास पर रहेंगे। दिग्विजय सिंह के शहडोल आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता द्वारा भव्य स्वागत की अपील समस्त कांग्रेस जनों से की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री दिग्विजय सिंह कल 12 मई को शहडोल आ रहे हैं। जिनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस के सभी संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा द्वारा उनका भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया है कि दिग्विजय सिंह शहडोल मुख्यालय के मानस भवन में 12 मई शुक्रवार को शाम 05 बजे से 06 बजे तक जिले के सभी मंडलम,सेक्टर प्रभारियों ब्लाक अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 6:00 से शाम 7:30 बजे तक मानस भवन में समस्त कांग्रेस जनों सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई , किसान कांग्रेश एवं समस्त कांग्रेस संगठनो के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों सहित नगर पालिका ,नगर परिषद जनपद पंचायत जिला पंचायत के सभी कांग्रेश के सदस्य ,पार्षद जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य नगर पालिका के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षों पार्षदों तथा पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों सहित समस्त कांग्रेस जनों को संबोधित करेंगे।
यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हुसैन अली ने दी है। पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह के नगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता, नगर पालिका शहडोल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व नगरपालिका शहडोल के उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज द्विवेदी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली ,पीयूष शुक्ला सहित समस्त कांग्रेस जनों द्वारा स्वागत की अपील की गई है।